कोटद्वार में आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत लंबित वित्तीय दावों का निस्तारण…362 दावों में 4.22 करोड़ रुपये लौटे हकदारों तक कोटद्वार

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/02 दिसंबर 2025:
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मिक्स वेडिंग प्वाइंट, देवी रोड कोटद्वार में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न बैंकों के लंबित वित्तीय दावों का निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। जिले में अब तक विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 362 लंबित दावों पर 4.22 करोड़ रुपये की राशि उनके वास्तविक हकदारों तक पहुंचाई जा चुकी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक दीपेश राज ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता की पूंजी कभी भी अनक्लेम्ड न रहे। बैंकिंग संस्थान प्रयासरत हैं कि सभी लंबित दावे सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारित हों। उन्होंने कहा कि आज जिन लाभार्थियों को उनकी राशि मिली है, वह इसी पहल का सकारात्मक परिणाम है। कहा कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से लाभान्वित हों।

शिविर में एलआईसी, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस सहित कई वित्तीय संस्थानों ने काउंटर स्थापित कर उपभोक्ताओं को अनक्लेम्ड खातों, अवशेष दावों एवं वित्तीय उत्पादों से संबंधित जानकारी प्रदान की तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति एवं अग्रणी बैंक द्वारा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर लीड बैंक अधिकारी मीनाक्षी शुक्ला, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक विनोद कुमार, भारतीय रिज़र्व बैंक एल.डी.ओ भरत आनंद, बीमा नियामक प्राधिकरण प्रतिनिधि राजेश झा, सहायक एलडीएम भूपेश नौटियाल, एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के नियंत्रक तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 12 02 At 7.15.01 PM 1024x564
WhatsApp Image 2025 12 02 At 7.15.00 PM
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!