जिला जल-स्वच्छता मिशन की समीक्षा- सीडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश..जल जीवन मिशन कार्यो में तेजी लाए, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं,

इस खबर को शेयर करें

देहरादून 02 दिसंबर,2025
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित  योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।  

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। योजनाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखे। जिन योजनाओं पर 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, उनको प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। परियोजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराते हुए निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि विवाद के कारण जिन गांवों में योजनाएं लंबित है, उन गांव में प्रधान से स्वयं वार्ता करें और विवाद को दूर कराते हुए लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराया जाए। डीडब्लूएसएम और एसडब्लूएसएम में योजनाओं को ऑनलाइन करने हेतु सभी डिवीजन डाटा दें।

मुख्य विकास अधिकारी ने हर घर जल सर्टीफिकेशन कार्यो में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में नल जल मित्र की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण कार्य पूरा करने को कहा। नल जल मित्रों को जल गुणवत्ता परीक्षण किट का प्रयोग सिखाते हुए नियमित रूप से पानी की जांच सुनिश्चित की जाए। नल जल मित्रों को समुदाय से पारिश्रमिक, प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था कराई जाए। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति और नल जल मित्र के बीच समन्वय बनाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन जिसमें अभी तक जल संयोजन नहीं हुआ है, शिक्षा अधिकारी एवं डीपीआरओ उनकी सूची तत्काल उपलब्ध करें। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नही की जाएगी।

बैठक में नोडल अधिकारी ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत संचालित कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि जनपद में 760 योजनाओं में से 734 पूर्ण हो चुकी है और 26 योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें से कुछ गांव में विवाद के कारण योजनाएं लंबित है। वहीं 628 योजनाओं में से 578 में हर घर जल सर्टिफिकेशन कर लिया गया है और 50 गांवों मे सर्टिफिकेशन किया जाना शेष है।

बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, समिति के नामित सदस्य डा. विनोद प्रसाद, एसई पेयजल निगम निशा सिन्हा, एसीएफ अभिषेक मैठाणी, ईई राजेश निरवाल, रविन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र पाल, डीपीआरओ मनोज नौटियाल, सीईओ वीके ढ़ौडियाल, डीईओ प्रेमलाल भारती आदि उपस्थित थे।

Ph 4 1024x684
Ph 5 1024x588
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!