16 दिसम्बर को विजय दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया जाएगा: एडीएम..अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/04 दिसंबर,2025:
आगामी 16 दिसम्बर को मनाए जाने वाले विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित सैन्य, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

 अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष भी विजय दिवस को श्रद्धा, सम्मान एवं सैन्य गरिमा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे प्रभात फेरी से होगी। पौड़ी में प्रभात फेरी एजेंसी चौक से बस स्टेशन होते हुए जिला कार्यालय तक तथा कोटद्वार में तीलू रौतेली चौक से प्रेक्षागृह तक निकाली जाएगी। प्रातः 10 बजे शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं गार्ड ऑफ ऑनर होगा। इसके बाद पौड़ी में जिला कार्यालय सभागार तथा कोटद्वार में प्रेक्षागृह में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 1971 भारत-पाक युद्ध में शामिल वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं शहीद परिवारों को कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग एवं राजस्व विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने हेतु वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वीर सैनिकों और आश्रितों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने नगर निकायों को शहीद स्मारक क्षेत्र की पूर्ण सफाई, पेंटिंग, चूना मार्किंग एवं पुष्प सज्जा करने के निर्देश दिये हैं। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी को पौड़ी एवं कोटद्वार में बच्चों की प्रभात फेरी तथा विजय दिवस से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 1971 के युद्ध पर आधारित निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित प्रतिभागियों को 16 दिसम्बर को कार्यक्रम स्थल पर सम्मानित किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये, जबकि प्रभात फेरी और स्मारक स्थल पर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस को सौंपी है।
उन्होंने कहा कि विजय दिवस के महत्व को देखते हुए सभी जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लैन्सडाउन वी.पी. भट्ट, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पौड़ी करन सिंह रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एम. शुक्ला, सीओ पौड़ी तुषार बोरा, खंड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी गायत्री बिष्ट , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज रावत, सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 12 04 At 11.40.37 AM
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!