बाल विकास परियोजना विकासखंड कोट द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज कमलपुर, पौड़ी गढ़वाल में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/04 दिसंबर 2025:
बाल विकास परियोजना विकासखंड कोट द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज कमलपुर, पौड़ी गढ़वाल में अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी कोट अंजू चमोली का स्वागत कर हुई। इस अवसर पर उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, स्वास्थ्य विभाग, खंड विकास कार्यालय से आए अधिकारियों, रोल मॉडल बालिकाओं, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य, महत्त्व तथा इसकी आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर से अमृता रावत ने पॉक्सो एक्ट तथा गुड टच–बैड टच के विषय में जागरूकता दी। खंड विकास कोट कार्यालय से अलका भंडारी (बीएमएम) ने कौशल विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ खोलाचौरी प्रीति ममगाईं ने किशोरावस्था में होने वाले बदलाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार एवं मासिक धर्म पर छात्राओं से चर्चा की।

कार्यक्रम के तहत छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। विद्यालय की पूर्व छात्राएँ एवं रोल मॉडल कंचन तथा शिवानी, जो वर्तमान में पैरामेडिकल और चित्रकला के क्षेत्र में कार्यरत हैं, ने छात्राओं को अपने अनुभव साझा कर प्रेरित किया।

अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों, विद्यालय स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री श्रीमती पूनम, सहायिकाओं एवं छात्राओं का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

WhatsApp Image 2025 12 04 At 7.40.30 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 12 04 At 7.40.30 PM 2 1024x576
WhatsApp Image 2025 12 04 At 7.40.30 PM 1 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!