गजल्ड में गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मौके पर…जिलाधिकारी ने मृतक के परिवार से की मुलाकात, कहा, दुख की इस घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/04 दिसम्बर 2025:
गुरुवार प्रातः लगभग 06:30 बजे तहसील पौड़ी के ग्राम पंचायत चवथ के गजल्ड (गजेंद्रपुर) गांव में 45 वर्षीय राजेन्द्र नौटियाल पुत्र बच्ची राम नौटियाल पर गुलदार ने हमला कर अपना निवाला बनाया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वन विभाग की रैपिड रेस्पॉन्स टीम के 16 सदस्य पिंजरे एवं आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी तथा अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँचे।

जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना मिलते ही घटना की गंभीरता देखते हुए चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन से तुरंत गुलदार के शूटिंग की अनुमति मांगी गयी। उन्होंने बताया कि दो घंटे में चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन द्वारा अनुमति प्रदान की गयी। जिसके तुरंत बाद आश्वासन के अनुरूप शूटरों को तैनात करने की त्वरित कार्रवाई की गयी। आक्रोशित ग्रामीणों को जिलाधिकारी ने शालीनता से समझाकर शांत किया और कहा कि पूरा सरकारी तंत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि अपराह्न 3 बजे तक शूटर पहुंच गए थे।

जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी व वन विभाग के अधिकारियों को पशुपालन विभाग के माध्यम से पशुओं हेतु चारे की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि तात्कालिक सुरक्षा हेतु संकुल ढ़ाण्डरी (ग्रामीण क्षेत्र), संकुल बाड़ा तथा संकुल चरधार के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त निजी/शासकीय/अशासकीय विद्यालयों/आंगनबाडियों में शुक्रवार 5 दिसंबर व शनिवार 6 दिसंबर के अवकाश के आदेश दे दिए गए हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से देय 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध करायी जा रही है।

मौके पर डीएफओ अभिमन्यु सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, एसडीओ फॉरेस्ट आयशा बिष्ट सहित पुलिस एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 12 04 At 4.08.41 PM 1 1024x576
WhatsApp Image 2025 12 04 At 4.08.41 PM 1024x576
WhatsApp Image 2025 12 04 At 4.08.42 PM 1024x484
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!