कोट ब्लॉक में समाज कल्याण विभाग व जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/05 दिसंबर,2025:
समाज कल्याण विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा विकासखंड कोट के कार्यालय परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने की।

शिविर में सहायक समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और सभी अतिथियों का आभार जताया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी, टिहरी गढ़वाल के परियोजना निदेशक धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि विकासखंड कोट में अब तक 346 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष दिव्यांगजनों के कार्ड शीघ्र बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। शिविर में समाज कल्याण विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा दो दिव्यांग लाभार्थियों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने चार दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली ने क्षेत्रवासियों से ऐसे शिविरों में अधिक संख्या में भाग लेने तथा अपनी समस्याओं का समाधान इसी मंच के माध्यम से कराने की अपील की। वहीं ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट ने शिविर के सफल आयोजन के लिए विभागों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकेंगे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 12 05 At 5.53.10 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 12 05 At 5.53.11 PM 1024x460
WhatsApp Image 2025 12 05 At 5.53.12 PM 1024x460
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!