सरकारी योजनाओं का लाभ घर–द्वार तक, बीरोंखाल विकासखंड की न्याय पंचायत जिवई के सुकई गांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित…शिकायत, समाधान एवं योजनाओं का लाभ, बहुउद्देशीय शिविर रहा प्रभावी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/20 दिसंबर, 2025:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी के 15 विकासखंडों की 115 न्याय पंचायतों में 18 मार्च 2026 तक संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत जिवई की ग्रामसभा सुकई के पंचायत भवन में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार बीरोंखाल शंकर सिंह की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंगल दल सुकई द्वारा स्वागत गीत से किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जंगली जानवरों के आतंक, घेरबाड़ निर्माण, विद्युत लाइन परिवर्तन, सड़कों की मरम्मत एवं मोटर मार्ग निर्माण से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आयीं। वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आसपास के क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है।

ग्रामीणों द्वारा शिविर में कुल 16 शिकायतें दर्ज करायी गयीं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। शिविर में सभी रेखीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

ग्रामीणों ने “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से अब छोटे–छोटे कार्यों के लिए उन्हें तहसील या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार वास्तव में उनके द्वार तक पहुंच रही है, जिससे समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण संभव हो पा रहा है।

आयोजित शिविर में राजस्व, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, वन, चिकित्सा एवं आयुष सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 37 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गयीं। पशुपालन विभाग द्वारा 11 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि हेतु 03 आवेदन दर्ज किए गए। आयुष विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य एवं आयुष विभागों द्वारा ग्रामीणों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों एवं पहाड़ी सब्जियों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया गया।

कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दरिया बैजरो संध्या देवी, ग्राम प्रधान सुकई लता देवी, ग्राम प्रधान जिवई श्वेता देवी, प्रधान बिरगण कर्नल (सेनि.) यशपाल सिंह नेगी, प्रधान बापता सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रधान मटेला मुकेश कुमार, प्रधान दरिया बैजरो नीलम रावत, प्रधान नानस्यूं हिमांशु रावत, नोडल अधिकारी/कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजबीर सिंह, खंड विकास अधिकारी एस. एस. बुटोला, खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वाज, वन क्षेत्राधिकारी थलीसैंण रेंज महेंद्र सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 12 20 At 3.26.40 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 12 20 At 3.26.41 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 12 20 At 3.26.42 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 12 20 At 3.26.43 PM 1 1024x683
WhatsApp Image 2025 12 20 At 3.26.44 PM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!