रोजगार व स्वरोजगार को लेकर विभागीय समन्वय से कार्यों में तेजी लायें अधिकारी-सीडीओ..समयबद्ध क्रियान्वयन और परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली पर मुख्य विकास अधिकारी का जोर

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/20 दिसम्बर 2025ः मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास विभाग की मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए रोजगार, स्वरोजगार एवं विभागीय समन्वय से जुड़े विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकर्स को विकासखण्डवार बीएलबीसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित कर स्वयं सहायता समूहों की बैंकिंग शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को मनरेगा अंतर्गत मानव दिवसों के लक्ष्य समयसीमा में पूर्ण करने, रोजगार सृजन की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने, सारा योजना के स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ कर वित्तीय व भौतिक प्रगति लाने व मनरेगा एवं अन्य विभागों के कन्वर्जेंस से रोजगार एवं स्वरोजगारपरक कार्य तत्काल प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने पौखाल क्षेत्र में गोट वैली परियोजना को शीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु पशुपालन विभाग, मनरेगा, रीप एवं एनएएलएम को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल ऋण स्वीकृत व वितरित कर उनके व्यवसाय प्रारम्भ कराने, रेशम एवं डेरी योजनाओं में कन्वर्जेंस से कार्य शीघ्र शुरू कराने, कृषि-उद्यान-पशुपालन जैसे रेखीय विभागों के साथ ब्लॉक स्तर पर बैठक कर कार्ययोजना लागू करने, मनरेगा में 60 दिन से अधिक रोजगार पाने वाले परिवारों को प्रोजेक्ट उन्नति के तहत आरसेटी से कौशल प्रशिक्षण दिलाने तथा रीप योजना अंतर्गत ऐमेनीटी सेंटर, कलेक्शन सेंटर व समुदाय आधारित कार्ययोजनाएं प्राथमिकता से शुरू कराने के निर्देश दिये गये।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना प्रबंधक रीप कुलदीप बिष्ट सहित खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 12 20 At 4.33.15 PM 1 1024x770
WhatsApp Image 2025 12 20 At 4.33.15 PM 1024x770
WhatsApp Image 2025 12 20 At 4.33.16 PM 1024x770
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!