चौबट्टाखाल को महाराज ने दिया 64 करोड़ की योजनाओं का तोहफा…केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में हो रहा है प्रदेश का चहुंमुखी विकास: महाराज

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/27 दिसंबर 2025:
कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखण्ड बीरोंखाल के ग्राम नागणी और राजकीय हाईस्कूल देवीखाल कोठा में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, लघु डाल खण्ड, श्रीनगर की 6387.51 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को राज्य योजना मद के तहत 1480.55 लाख की रसिया महादेव-नाउ-नागणी-चित्तडखाल मोटर मार्ग के सुधार एवं पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण करने के साथ-साथ केंद्रीय सड़क और संरचना निधि के अंतर्गत 32 किमी लम्बाई की 5759.62 लाख की लागत के स्वo गीताराम पोखरियाल मोटर मार्ग संराईखेत-मरचूला-बैजरो-पोखडा-सतपुली राज्य मार्ग का सुधार एवं सड़क सुरक्षा कार्य का शिलान्यास किया। इसके लावा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीखाल कोठा में 46.74 लाख की लागत से बनने वाले भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

कैबिनेट मंत्री ने विकासखंड बीरोंखाल के देवीखाल में 28.14 लाख की लागत से बने राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय भवन और घोड़ियानाखाल में 224.24 लाख की धनराशि से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज विद्यालय भवन, ग्राम पंचायत चंदोली, तलाई, डुमैला मल्ला, कोटा, सुंगरिया बड़ा, मंगौर में 60 लाख की लागत से बने पंचायत भवनों, लघु डाल खण्ड, श्रीनगर के अन्तर्गत विकास खण्ड बीरोंखाल के ग्राम डांगू तल्ला में 77.08 लाख से बनी लिफ्ट सिंचाई योजना और ग्राम बुंगीधार मल्ला में 43.14 लाख की लागत की सोलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। साथ ही विकास खण्ड बीरोंखाल को 6387.51 लाख की विकास योजनाओं तोहफा दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास हो रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शांति देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, विद्यालय की प्रधानाचार्या अमृता रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 12 27 At 5.13.19 PM 1024x683
WhatsApp Image 2025 12 27 At 5.13.20 PM 1 1024x683
WhatsApp Image 2025 12 27 At 5.13.20 PM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!