कोटद्वार में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की नयी पहल,सक्षम के तत्वावधान में सहायता उपकरण वितरण एवं बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजन..दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प: विधानसभा अध्यक्षा

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/27 दिसंबर 2025:
विकासखण्ड दुगड्डा के अंतर्गत सुंदरियाल वेडिंग पॉइंट पदमपुर कोटद्वार में समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के तत्वावधान में “दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण एवं बहुउद्देशीय कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा उन्हें योजनाओं का लाभ देने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्षा उत्तराखंड ॠतु भूषण खंडूरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही उनके द्वारा विभागीय स्टाॅलों का निरीक्षण किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के जीवन में हर्ष, उल्लास एवं सकारात्मकता लाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे सम्मानपूर्वक एवं आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को अधिक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समाज संयुक्त प्रयास इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में दिव्यांगजनों को रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दिव्यांगजनों को विशेष बताते हुए कहा कि प्रत्येक दिव्यांगजन में कोई न कोई विशिष्ट कौशल निहित होता है, जिसे पहचानकर उसका समुचित विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान मिले तथा उनके जीवन को अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि विभाग का निरंतर प्रयास है कि जनपद के समस्त जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे एवं उन्हें योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि शिविर में लगाए गए यूडी आईडी कार्ड करेक्शन एवं अपडेट संबंधी जानकारी स्टॉल के माध्यम से लेते हुए आमजन इन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अवगत करवाया कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दिव्यांगजन दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवा सकते हैं, जिसके उपरांत दिव्यांगजन केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त कल्याणकारी योजनाओं लिए पात्र हो जाते हैं। इसके उपरांत दिव्यांगजन इन सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा दिव्यांग पेंशन योजना, दिव्यांग बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना, दिव्यांगजनों की विवाह अनुदान योजना, तथा दिव्यांगजनों के रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को योजनाओं का पूर्ण एवं पारदर्शी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण सेवा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया।

सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप सुंदरियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 12 27 At 2.58.00 PM 1024x768
WhatsApp Image 2025 12 27 At 2.58.01 PM 1 1024x768
WhatsApp Image 2025 12 27 At 2.58.01 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!