जिलाधिकारी के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ..ग्रामीण मरीजों को अब नहीं करना पड़ेगा दूरदराज के अस्पतालों का सफर

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/01 जनवरी 2026: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में आज एक्स-रे मशीन का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस सुविधा के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को दूर-दराज के अस्पतालों जैसी बड़ी संस्थाओं तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्रामीण मरीजों और बुजुर्गों के लिए यह सुविधा राहत का बड़ा संदेश लेकर आई है।
स्थानीय लोग इस सुविधा से खुश दिखाई दिए।

  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि अब स्थानीय लोगों को गंभीर जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस एक्स-रे मशीन के संचालन से मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा। पहले लोग एक्स-रे और अन्य जांच के लिए दूरदराज के अस्पतालों का रुख करते थे। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर अब यह सुविधा सीधे चाकीसैंण में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मशीन की नियमित निगरानी की जाएगा, ताकि मरीजों को सुरक्षित और बेहतर सेवा मिल सके। उन्होंने कहा कि चाकीसैंण स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन की स्थापना राज्य सरकार की ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार योजनाओं का हिस्सा है। इस कदम से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधा, सुलभता और समय की बचत सुनिश्चित होगी।

एक्स-रे मशीन शुरू होने से क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सरकार का आभार व्यक्त किय है। उनका कहना है कि अब गंभीर जांच के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक रविकांत उनियाल, एक्सरे टेक्नीशियन सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 01 01 At 4.19.17 PM
WhatsApp Image 2026 01 01 At 4.19.18 PM
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!