जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत कोटा में लगा शिविर..विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत कोटा में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/01 जनवरी 2026: जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत कोटा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 शिकायतें दर्ज हुईं। साथ ही 62 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल रेखा आर्य ने की। उन्होंने कहा इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे उनके द्वार पर सुनने और त्वरित समाधान करने का अहम माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े और सभी योजनाओं की जानकारी उन्हें सहज रूप में उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जन–जन के द्वार कार्यक्रम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय–समय पर फील्ड में जाकर ग्रामीणों के बीच जानकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें।

 शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास, उद्यान तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें अपने ही क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की जानकारी और समस्याओं का समाधान मिल रहा है।

इस अवसर पर पर नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि पौड़ी विवेक सेमवाल, खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा, एडीओ पंचायत बनेश कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश, कृषि विभाग से सुभाष चौहान, उद्यान विभाग से ताजबर सिंह सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 01 01 At 4.41.21 PM 2
WhatsApp Image 2026 01 01 At 4.41.21 PM 1 1024x461
WhatsApp Image 2026 01 01 At 4.41.21 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!