राहु मंदिर पैठाणी के सौंदर्यीकरण हेतु 1.90 करोड़ की योजना का भूमि पूजन…उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा राहु मंदिर: डॉ. धन सिंह रावत

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/16 जनवरी 2026:
पैठाणी स्थित पौराणिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र राहु मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों हेतु 1 करोड़ 90 लाख की लागत से प्रस्तावित योजना का क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पैठाणी आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री का भव्य रैली के माध्यम से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्य जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को तीर्थाटन एवं पर्यटन की दृष्टि से नयी पहचान देने के उद्देश्य से सुनियोजित पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा आगामी दो वर्षों में क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। कंडारस्यू पंपिंग पेयजल योजना आगामी तीन महीनों में प्रारंभ कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र में घर-घर जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।

कैबिनेट मंत्री ने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पैठाणी में एक अतिरिक्त भव्य पार्किंग के निर्माण की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सौंदर्यकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं योजनाबद्ध ढंग से की जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सौंदर्यकरण योजना पूर्ण होने के पश्चात राहु मंदिर पैठाणी उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

इस अवसर पर धर्माचार्य रसिक महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, राहु मंदिर पंचायत कमेटी अध्यक्ष विनोद रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला पंचायत सदस्य शिव चरण नौडियाल, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह रावत, समिति सदस्य कुंदन रावत, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 01 16 At 4.51.40 PM 1024x763
WhatsApp Image 2026 01 16 At 4.51.40 PM 1 1 1024x683
WhatsApp Image 2026 01 16 At 4.51.41 PM 1 1024x735
WhatsApp Image 2026 01 16 At 4.51.41 PM 1024x692
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!