जिला निरीक्षण समिति द्वारा बाल संरक्षण संस्थानों का निरीक्षण…पुस्तकालय में उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं: एडीएम

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/16 जनवरी 2026:
जिला निरीक्षण समिति द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) गडोली एवं राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष/अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल द्वारा संस्थान परिसर का अवलोकन किया गया। परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, आवासीय सुविधाएं, भोजन व्यवस्था, अध्ययन एवं मनोरंजन की व्यवस्थाओं को संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाया गया। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध अध्ययन सामग्री, खेलकूद एवं मनोरंजन सुविधाओं की समिति द्वारा सराहना की।

अपर जिलाधिकारी ने जिला परिवीक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि संस्थान के पुस्तकालय (लाइब्रेरी) में बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु अतिरिक्त पुस्तकें, विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करायी जाएं, जिससे बच्चों को भविष्य की तैयारी हेतु बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

इसके उपरांत जिला निरीक्षण समिति द्वारा चाइल्डलाइन/हेल्पलाइन 1098 एवं जिला बाल संरक्षण कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से संबंधित मामलों की फाइलों की जांच, कार्यवाही का प्रबंधन, फॉलो-अप कार्यवाही एवं अन्य संबंधित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गयी। समिति द्वारा समस्त कार्यवाही को नियमों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाया गया तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों के संबंध में संक्षिप्त विवरण भी प्राप्त किया गया।

जिला निरीक्षण समिति द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जिला परिवीक्षा कार्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त संस्थानों में बच्चों के अधिकार, सुरक्षा, पुनर्वास एवं सर्वांगीण विकास से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखा जाए तथा समय-समय पर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाय।

इस अवसर पर जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, मनोचिकित्सक डॉ. आशीष गुसाईं, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण,
संरक्षण अधिकारी सागर लिंगवाल, एमओआईसी डॉ. पंकज सिंह सहित बाल कल्याण समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 01 16 At 4.32.54 PM 1 1024x576
WhatsApp Image 2026 01 16 At 4.32.54 PM 1024x768
WhatsApp Image 2026 01 16 At 4.32.55 PM 1024x576
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!