श्रीनगर में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, कार्यशाला के माध्यम से दिया जागरुकता का संदेश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/17 जनवरी 2026:
सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत के अवसर पर आज श्रीनगर में जय बदरी विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन के सहयोग से सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर, नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी द्वारा किया गया।

कार्यशाला में स्कूली बच्चों के साथ-साथ टैक्सी-मैक्सी, ट्रक एवं बस चालकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। इसमें हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात नियमों का पालन, निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालन तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के दुष्परिणामों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार अपनाने के लिए भी सभी को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडे तथा पुलिस विभाग की टीम की उपस्थिति रही, जिन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लायी जा सकती है।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

WhatsApp Image 2026 01 17 At 10.03.33 AM 1024x768
WhatsApp Image 2026 01 17 At 10.03.34 AM 1 1024x768
WhatsApp Image 2026 01 17 At 10.03.35 AM 1 1024x768
WhatsApp Image 2026 01 17 At 10.03.35 AM 1024x768
WhatsApp Image 2026 01 17 At 10.03.35 AM 2 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!