27 जनवरी को मनाया जाएगा यूसीसी दिवस..अपर जिलाधिकारी ने तैयारियां समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/17 जनवरी 2026:
जनपद पौड़ी गढ़वाल में 27 जनवरी को यूसीसी दिवस मनाए जाने को लेकर एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को यूसीसी दिवस के आयोजन की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने संस्कृति विभाग को निर्देशित किया कि यूसीसी दिवस कार्यक्रम के लिए स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों हेतु उपयुक्त सांस्कृतिक दलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि यूसीसी के अंतर्गत सर्वाधिक पंजीकरण करने वाले अधिकारी एवं कार्मिक को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि यूसीसी से संबंधित लगभग तीन मिनट की लघु फिल्म का प्रदर्शन भी कार्यक्रम में किया जाएगा, जिससे आमजन को यूसीसी की जानकारी सरल एवं प्रभावी रूप से मिल सके।
अपर जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यूसीसी को लेकर जनपद में अब तक की गई विभिन्न कार्रवाइयों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से यूसीसी के क्रियान्वयन से जुड़े प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूसीसी दिवस कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को समय रहते निमंत्रण पत्र भेजना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक किया जा सके।

इस अवसर पर सीओ तुषार बोरा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 01 17 At 11.47.26 AM 1 1024x683
WhatsApp Image 2026 01 17 At 11.47.26 AM 1024x683
WhatsApp Image 2026 01 17 At 11.55.05 AM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!