पूरे गौरव और गरिमा के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस: अपर जिलाधिकारी..अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, विभागों को दिए स्पष्ट निर्देश

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/17 जनवरी 2026:
गणतंत्र दिवस–2026 को जनपद में पूरे सम्मान, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किए जाने को लेकर विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 26 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं विभागों में ध्वजारोहण किया जाए। इसके साथ ही 25 एवं 26 जनवरी को सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों एवं इमारतों में एलईडी व कम वोल्टेज बल्बों से विशेष प्रकाश व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए गए कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम कोटद्वार एवं श्रीनगर, नगर पालिका पौड़ी एवं दुगड्डा तथा नगर पंचायत जौंक, सतपुली एवं थलीसैंण के अंतर्गत प्रमुख चौराहों पर 25 जनवरी की सायं तथा 26 जनवरी की प्रातः देशभक्ति गीतों का प्रसारण लाउडस्पीकर के माध्यम से कराया जाए। साथ ही नगरों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ संपन्न हो।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे कंडोलिया मैदान, पौड़ी में आयोजित किया जाएगा। यहां सामूहिक ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस एवं होमगार्ड की परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों की सहभागिता से प्रस्तुतियां होंगी। संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और वनाग्नि, आपदा प्रबंधन, मानव–वन्यजीव संघर्ष तथा ऐतिहासिक आपदाओं से जुड़े विषयों पर झांकियों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय से किए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीओ तुषार बोरा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 01 17 At 11.55.05 AM 1 1024x683
WhatsApp Image 2026 01 17 At 11.55.07 AM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!