मतदाता दिवस पर संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/25 जनवरी 2026:
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में मतदाताओं, विशेषकर युवाओं एवं नव मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद मुख्यालय स्थित कंडोलिया पार्क परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” रैली का आयोजन किया गया। रैली को मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के अधिकारी शैलेश भट्ट द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली में बालक-बालिकाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों सहित दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा कंडोलिया थीम पार्क क्षेत्र में साइकिलिंग करते हुए मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया।

इस अवसर पर शैलेश भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार जागरूक युवा मतदाता हैं। प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है तथा मतदान के अधिकार का प्रयोग कर ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं एवं नव मतदाताओं से अपने मताधिकार के प्रयोग एवं अन्य नागरिकों को मतदान हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है। शत-प्रतिशत मतदान से ही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मजबूत लोकतंत्र की स्थापना संभव है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत सहित युवा मतदाता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 01 25 At 4.10.19 PM 1024x768
WhatsApp Image 2026 01 25 At 4.09.19 PM 1 1 1024x768
WhatsApp Image 2026 01 25 At 4.09.20 PM 1024x768
WhatsApp Image 2026 01 25 At 4.09.24 PM 1024x768
WhatsApp Image 2026 01 25 At 4.10.20 PM 1024x768
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!