गणतंत्र दिवस से 26 फरवरी तक जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान, स्वच्छता को आदत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की ठोस पहल

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/25 जनवरी 2026:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस से 26 फरवरी तक जनपद में एक माह का वृहद् स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई कार्यों तक सीमित न रहकर स्वच्छता के अनुपालन को दैनिक व्यवहार और आदत में बदलना है, ताकि अभियान समाप्त होने के बाद भी स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीण बाजारों, छोटी बसावटों, प्रमुख हाट-बाजारों, पर्यटक स्थलों, सड़क किनारे के क्षेत्रों तथा कूड़ा संग्रहण स्थलों पर विशेष फोकस किया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यों की निगरानी संबंधित खंड विकास अधिकारी द्वारा की जाय, जबकि नगरीय क्षेत्रों में ट्रेंचिंग, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़क किनारे कूड़ा डंपिंग रोकने, फॉगिंग तथा वार्ड स्तर पर सामूहिक स्वच्छता कार्य किए जाएं। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से जोड़ते हुए जनसहभागिता को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ब्लॉकों में बल्क वेस्ट एवं बाजार वाले क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए कूड़ा गाड़ी का रोस्टर बनाया जाय तथा कूड़ा संग्रहण स्थलों का स्पष्ट निर्धारण किया जाय। उन्होंने बाजारों की सूची तैयार कर क्षेत्रवार स्वच्छता योजना बनाने, पर्यावरण मित्रों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा कॉम्पैक्टर पर कूड़े का पृथक्करण कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां कॉम्पैक्टर पर कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नैनीडांडा, पौड़ी एवं यमकेश्वर में पायलट रूप से इंसीनरेटर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बीडीओ, एडीओ पंचायत एवं जिला पंचायत के बीच समन्वय से अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता संबंधी प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि 26 फरवरी के बाद भी नियम प्रभावी रूप से लागू रह सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए व्यापक जनजागरुकता आवश्यक है और सभी अधिकारियों को इसे प्राथमिकता के साथ लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे स्वच्छता के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भौतिक रूप से तथा समस्त खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 01 25 At 10.50.05 AM 1024x683
WhatsApp Image 2026 01 25 At 10.50.08 AM 1024x683
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!