कोटद्वार में पहली बार हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो 27 से….उद्योग विभाग की पहल, तीन दिन चलेंगे सेमिनार और प्रदर्शनी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/25 मार्च 2026

कोटद्वार शहर में पहली बार हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का आयोजन 27 से 29 मार्च तक महाराजा गार्डन, तीलू रौतेली चौक के निकट किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार द्वारा कराया जा रहा है।

महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने बताया कि एक्सपो में आयुर्वेद, ऑर्गेनिक, खाद्य प्रसंस्करण, वेलनेस, कृषि एवं बागवानी, ड्रोन/यूएवी, हस्तशिल्प, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), फार्मा और पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इनमें रैंप एवं स्टार्टअप (जिला उद्योग केंद्र), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नारियल विकास बोर्ड, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और तमिलनाडु उद्यानिकी विभाग शामिल हैं। इसके अलावा अन्य विभाग भी प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान मेगा प्रदर्शनी, निर्यात कार्यशाला, सम्मेलन, सेमिनार एवं उत्कृष्टता पुरस्कार, खरीदार-विक्रेता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। उन्होंने कि तीनों दिन विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित होंगे। उन्होंने नए व्यापार शुरू करने वाले युवाओं, स्वरोजगार से जुड़े लोगों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

WhatsApp Image 2026 03 25 At 4.40.43 PM 599x1024
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नितहाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 24,518 परीक्षार्थी होंगे शामिल

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं के लिए जनपद देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!