एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर, जनपदभर में चला सघन जांच अभियान…रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल, अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई तय

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/25 मार्च 2026

जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को व्यवस्थित, पारदर्शी और उपभोक्ता हितों के अनुरूप बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार पूर्ति विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाते हुए 70 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इनमें 10 गैस गोदाम और 60 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे।

अभियान के दौरान कोटद्वार, दुगड्डा, पौड़ी, धुमाकोट, चेलूसैंण, थलीसैंण, उफरैंखाल-रिखणीखाल समेत कई दूरस्थ क्षेत्रों में भी टीमों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। पाबौ और सतपुली जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दुकानों की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप गैस उपलब्ध हो रही है या नहीं।

निरीक्षण के दौरान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर टीमों ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था और अभिलेखों का मौके पर मिलान कर वास्तविक स्थिति की गहन जांच की। इससे यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सर्वोपरि है और एलपीजी वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित केंद्रों के माध्यम से नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 03 25 At 3.52.40 PM 2 1024x1018
WhatsApp Image 2026 03 25 At 3.52.41 PM 828x1024
WhatsApp Image 2026 03 25 At 3.52.40 PM 838x1024
WhatsApp Image 2026 03 25 At 3.52.40 PM 1 1024x994
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

जिलाधिकारी ने कोटद्वार में किशोरी संप्रेक्षण गृह, पैच वर्क कार्यों और कण्वाश्रम का किया निरीक्षण

किशोरियों के लिए स्कूल वैन, एक्सपोजर विजिट और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश, डे केयर सेंटर शुरू करने को कहा पौड़ी/18 अक्टूबर 2026जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कोटद्वार के…

फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता

पौड़ी/07 अक्टूबर 2026:विकासखंड कोट के ग्राम फल्दाकोट में बुधवार को ग्रामीणों को सुलभ एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!