फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/07 अक्टूबर 2026:
विकासखंड कोट के ग्राम फल्दाकोट में बुधवार को ग्रामीणों को सुलभ एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध विधिक सेवाओं और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी के साथ जरूरत के अनुसार निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम ने ग्रामीणों को विधिक सेवा केंद्र के उद्देश्य और यहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विधिक सेवा योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेकर निःशुल्क विधिक सहायता और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र नालसा विधिक सेवा केंद्र योजना, 2010 के अंतर्गत स्थापित किया गया है।

उन्होंने ग्रामीणों को नालसा की टोल-फ्री विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता या मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

इस दौरान रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा विभिन्न विधिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

विधिक सेवा केंद्र के माध्यम से विशेष रूप से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों सहित अन्य पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विधिक सेवा संस्थाओं के साथ समन्वय कर ग्रामीणों को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करायी जाएगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुशीला देवी, पूर्व ग्राम प्रधान पंकज, अधिकार मित्र गिरीश बलूनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

whatsapp image 2026 10 07 at 4.34.34 pm
whatsapp image 2026 10 07 at 4.34.32 pm
whatsapp image 2026 10 07 at 4.34.30 pm
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!