विधायक राजकुमार कर्राहे ने किया सभा मंच का उद्घाटन, बच्चों के साथ किया विशेष भोज

इस खबर को शेयर करें

Edited by: Rohit Kumar Dongre, District Reporter: Balaghat, Madhya Pradesh

बालाघाट किरनापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत आमगांव के अंतर्गत ग्राम कोतरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लांजी-किरनापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार कर्राहे ने विधायक निधि से 3.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित सभा मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम के बाद शासकीय प्राथमिक शाला कोतरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष भोज का आयोजन किया गया। विधायक राजकुमार कर्राहे ने जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूली बच्चों के बीच बैठकर भोजन किया। इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद भी किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत किरनापुर अध्यक्ष कल्याण सिंह राणा, उपाध्यक्ष भुवन भाऊ रहांगडाले, जनपद सदस्य मुकेश सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य चेतना/अजय कुर्राहे, मीरा/राधेश्याम सिंघनधूपे, सांसद प्रतिनिधि चूमेश लिल्हारे, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार राणा, एसडीएम आदित्य नारायण तिवारी, तहसीलदार वर्षा झारिया, सीईओ ममता कुलस्ते, थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी, बीईओ गणेश प्रसाद सोनी सहित पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, स्कूली बच्चे एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्य के उद्घाटन और स्कूली बच्चों के साथ विशेष भोज ने ग्रामीणों के बीच विशेष आकर्षण पैदा किया |

whatsapp image 2026 08 16 at 9.30.15 pm
whatsapp image 2026 08 16 at 9.30.15 pm (1)
इस खबर को शेयर करें
  • Related Posts

    बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

    जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

    बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
    error: Content is protected !!