पौड़ी: चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने को 11 टीमों ने बाजारों में की छापेमारी,जनपदभर में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी 23 अगस्त, 2026 : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में चीनी के अवैध भंडारण, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभाग की 11 टीमों ने जनपद के विभिन्न नगरों एवं ग्रामीण बाजारों में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण कर चीनी के स्टॉक एवं उपलब्धता की जांच की।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीमों द्वारा कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, लैंसडाउन, सतपुली, लक्ष्मणझूला, चौबट्टाखाल, रिखणीखाल, दुगड्डा और उफरैंखाल बाजारों में खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने तथा चीनी का अनावश्यक रूप से भंडारण न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी अथवा अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा बाजारों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगे भी नियमित एवं औचक चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीनी का अवैध भंडारण, जमाखोरी अथवा कालाबाजारी करते पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp image 2026 08 23 at 3.55.56 pm
whatsapp image 2026 08 23 at 3.55.57 pm
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!