कैरियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों, सेवायोजन पोर्टल एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी 25 अगस्त, 2026 : कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, लैंसडाउन तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी एवं सेवायोजन अधिकारी लैंसडाउन अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल कर लेना रोजगार की गारंटी नहीं है। विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए रोजगारपरक कौशल, तकनीकी ज्ञान एवं आत्मविश्वास विकसित करना होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपनी रुचि एवं क्षमताओं को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर सीखते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं होती हैं, आवश्यकता केवल उन्हें पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने की है।

सेवायोजन अधिकारी लैंसडाउन अजय सिंह ने विद्यार्थियों को कैरियर के विभिन्न अवसरों के साथ ही सेवायोजन विभाग के पोर्टलों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। ऐसे में युवाओं को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल विकसित करने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर लक्ष्य निर्धारित कर उपलब्ध अवसरों एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने तथा निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कैरियर चयन, रोजगार के उपलब्ध अवसरों, कौशल विकास तथा सेवायोजन विभाग की विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों की कैरियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी डॉ. विनोद सिंह भंडारी, कैरियर परामर्श प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. मनीषा सिंह, कैरियर काउंसलिंग समिति के सदस्य डॉ. गणेश चंद, डॉ. हिमांशु, डॉ. गीता एवं डॉ. भुवनेश कुमार सहित डॉ. आशाराम बिजल्वाण, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. संजय मदान, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

whatsapp image 2026 08 25 at 10.42.37 am (1)
whatsapp image 2026 08 25 at 10.43.14 am
whatsapp image 2026 08 25 at 10.43.14 am (1)
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!