एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई बैठक

इस खबर को शेयर करें

पात्र मतदाताओं का नाम न छूटने और अपात्र प्रविष्टियों के निस्तारण को लेकर दिए निर्देश

पौड़ी 25 अगस्त, 2026: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल होना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी ईआरओ, एईआरओ एवं बीएलओ को निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों का पूरी तरह पालन करने तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनमैप्ड एवं नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। जनपद में कुल 1,39,967 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से सभी नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। अब तक 1,33,275 मामलों में सुनवाई की जा चुकी है, जबकि शेष मामलों में सुनवाई की कार्रवाई गतिमान है।

अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों में सुनवाई की कार्रवाई को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए निर्धारित प्रपत्र-9, प्रपत्र-10, प्रपत्र-11, प्रपत्र-11ए एवं प्रपत्र-11बी की प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नोटिस की अवधि में स्वीकार किए जाने वाले विभिन्न दस्तावेजों की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एस एल शाह, सहायक नोडल एसआईआर मास्टर आदर्श तथा राजनीतिक दलों से सुरेंद्र सिंह रावत, जगमोहन सिंह नेगी, जगमोहन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।

whatsapp image 2026 08 25 at 12.54.37 pm (1)
whatsapp image 2026 08 25 at 12.54.37 pm
इस खबर को शेयर करें

Related Posts

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ एक…

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!