यूपी जोड़ो यात्रा में लोगों का जोश और उमड रहा जनसमूह 2024 में परिवर्तन की आहट दे रहा है- अजय राय

इस खबर को शेयर करें


मीरगंज। शुक्रवार को लभारी पुलिस चौकी पर यू पी जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी एवम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया गगन भेदी नारेबाजी हुई।
यात्रा की शुरुवात करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा आओ मिलकर नफरत को मिटाएंगे उत्तर प्रदेश फिर खुशी के दिन दिखायेंगे उन्होंने कहा कि इस जुमला मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है।

IMG 20231229 WA0013 1024x577

युवाओं को रोजगार नहीं, किसानों को आय नहीं, महिलाओं को सुरक्षा नहीं, दलित और पिछड़ों को हक नहीं, सिर्फ कोरी बातों के सिवाय इस डबल इंजन की सरकार के पास कुछ नहीं है हर बड़े मुद्दे पर भाजपा सरकार और उसके नेता चुप्पी साध जाते हैं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जब बदलाव की आहट देता है तो दिल्ली का तख्त बदल जाता है और आपकी हजारों की संख्या और आप लोगों का उत्साह उसी बदलाव का संकेत दे रहे हैं देश और प्रदेश की जनता इस डबल इंजन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से इतना त्रस्त हो चुकी है कि वह चाहती है कि अब बदलाव हो उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने देश के अंदर भाईचारे का माहौल बनाया और सत्ता में रहते हुए अनेकों जन कल्याण की योजनाएं चलाकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाया ।प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी ने कहा की यह भारी भीड़ और जबरदस्त उत्साह इस बात का संकेत है कि लोगों के अंदर अब जागरूकता पैदा हो रही है प्यार का पैगाम और लोकतंत्र बचाने का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं यह यात्रा और इसके यात्रीगण पग पग चलते हुए प्रदेश की जनता को मोहब्बत के एक धागे में पिरो रहे हैं ।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने कहा जान-जान से जुड़ती और जन-जन को जोड़ती हुई यह यात्रा अपने पड़ाव की ओर बढ़ रही है यह यात्रा लोगों के अंदर एक विश्वास पैदा कर रही है कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है और नफरत को मिटाने का संदेश देते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं आज देश और प्रदेश का युवा वर्ग इस डबल इंजन भाजपा सरकार कि गलत नीतियों का सबसे ज्यादा शिकार है बेरोजगारी चरम पर है शिक्षित युवा हाथों में डिग्रियां लेकर भटक रहा है बड़े-बड़े सपने और झूठे वादे करने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ यू पी जोड़ो यात्रा के साथ है यह यात्रा उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है उन्होंने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के जो देश थे उन्हें उद्देश्यों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के नेतृत्व में यू पी जोड़ो यात्रा चल रही है।


पूर्व चेयरमैन मीरगंज इल्यास अंसारी ने कहा लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता इतनी परेशान हो चुकी है कि वह अब कांग्रेस की ओर देख रही है आज लोगों के अंदर भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रति आक्रोश है प्रदेश की जनता भाजपा की झूठी घोषणाओं से तंग आ चुकी है और अब वह चाहती है कि बदलाव हो ।


बरेली सीमा पर लाभारी पुलिस चौकी से यू पी जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई उसके बाद यात्रा ग्राम गुगई पहुंची वहां पर नुक्कड़ सभा हुई और जोरदार स्वागत हुआ उसके बाद यात्रा ग्राम चुरई पहुंची वहां पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया और नुक्कड़ सभा हुई उसके बाद यात्रा दियोरिया चौराहा पहुंची वहां पर भी यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ नुक्कड़ सभा हुई फिर आगे बढ़ते हुए यात्रा तहसील गेट पर पहुंची वहां पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने भी जोरदार स्वागत किया फिर कस्बा मीरगंज पहुंचने पर धर्मशाला के पास एक बड़ी मीटिंग हुई मीटिंग के बाद पूर्व अध्यक्ष मीरगंज के निवास पर सूक्ष्म जलपान हुआ।मीरगंज की जनता इतना उत्साहित थी की पूरी यात्रा में कई जगह लोगों ने यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की।

20231229 125158 0000 1024x577

पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ,विदित चौधरी, मकसूद खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग शाहनवाज आलम प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक , प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी, प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी अजीत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार, जिला महासचिव जिया उर रहमान, मुराद बेग, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा , राजन उपाध्याय, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, डॉक्टर मेहंदी हसन,प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, तबरेज ख़ान, एड.नदीम अख़्तर, जियाउल हसन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सरदार खां, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अलका सिंह, अकरम सैफी , सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!