विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गिनाई सरकार की उपलब्धियां

इस खबर को शेयर करें

बरेली/शेरगढ़। शाही-बहेड़ी मार्ग स्थित युवा मंडल विद्यालय के निकट बारात घर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही लोगों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। उन्होंने कार्यक्रम से नदारद रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। शुक्रवार को कस्बे के एक बारात घर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य ने लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का मकसद हर पात्र तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि समाज के अति पिछड़े, गरीब,मजदूर,किसान भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें। इस दौरान उन्होंने शहरी आवास योजना के तहत पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करने के साथ ही पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ गजेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। युवा मंडल विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ ही स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य ने आगंतुकों का आभार जताया।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल,युवा मंडल विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कल्याण राय श्रीवास्तव,चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य,व्यापारी राजू मौर्य,भाजपा नेता दिनेश शर्मा,शिवांगी गंगवार,चिकित्सा अधीक्षक डॉ गजेंद्र सिंह,बबीता सक्सेना,ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह,लिपिक धर्मवीर गंगवार,योगेश शर्मा,राघवेंद्र पाठक,सभासद ख्यालीराम मौर्य,लेखपाल दीपक गंगवार, राजीव वाजपेई,सभासद मोहम्मद आरिफ,राकेश कुमार,मोहम्मद फाजिल,इमरान आदि समेत नगर के सभासद एवं कस्बे वासी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!