अधिवक्ताओं की तालियों के बीच संपन्न हुआ बार एसोसिएशन का शपथ समारोह

इस खबर को शेयर करें

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव वीपी ध्यानी समेत सभी पदाधिकारियों ने ली शपथ,

IMG 20240103 WA0015 1024x560

बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति के बीच नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

IMG 20240103 WA0017 1024x768

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव वीपी ध्यानी समेत सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। शपथग्रहण समारोह बरेली बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार दुबे एचजेएस रहे। उन्होंने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव वीपी ध्यानी समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार दुबे ने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि बार – बेंच मिलकर अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं को हल करेगी। शपथ के दौरान बार सभागार अधिवक्ताओं से खचाखच भरा हुआ था एवं अधिवक्ताओं ने तालियां बजाकर सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित के प्रेरणापुंज पिता एवं सेवानिवृत्ति जिला जज नानक चंद्र हरित ने अपने विचार रखते हुए बार एसोसिएशन के उच्चतम कार्यों के लिए रमेश चंद्र मेहरोत्रा रम्मी बाबू एवं घनश्याम शर्मा को भी उनके योगदान के लिए याद किया, साथ ही उन्होंने अपने पुत्र मनोज कुमार हरित एवं सभी नए पदाधिकारियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

IMG 20240103 WA0014 1024x768

एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने कहा कि अधिवक्ता साथियों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह उन सभी की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने विश्वास दिलाया कि वह अपने संकल्प -पत्र को शत-प्रतिशत पूरा करेंगे। एसोसिएशन के सचिव वीपी ध्यानी ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों से कभी समझौता नहीं करूंगा। बल्कि उनके हितों के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा। इस अवसर पर अरविंद श्रीवास्तव, जितेंद्र मोहन शर्मा, पूर्व जिला जज नानक चंद हरित, कौसर अली, शौकत अली खान, मोहम्मद इस्लाम, श्याम शर्मा, अनुज कुमार, अधिवक्ता विशम्भर आनंद, हाईकोर्ट के अधिवक्ता कृष्ण गोपाल शर्मा, वी के कोचर, तुषार खंडेलवाल, मोहम्मद इस्लाम, शमा परवीन, सैय्यद समीर अहमद, तुषार सागर, शिवम पाठक, शिवम तोमर, नमन दुबे समेत तमाम न्यायिक अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!