बहेड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 अवैध पिस्टल सहित 4 गिरफ्तार

इस खबर को शेयर करें

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार और जुगमेन्द्र बालियान भी रहे शामिल


बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी थाना बहेडी जिला बरेली के नेतृत्व मे को थाना बहेड़ी में सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार और जुगमेन्द्र बालियान, मुख्य आरक्षी पकंज, मुकुल प्रताप सिंह और अमित कुमार, के साथ सिपाही सचिन, पवन कुमार ने पुलिस कथन के अनुसार हरसुनंगला पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर समय करीब 10 बजे अन्तर्राजीय पिस्टल तस्कर सुरजीत सिंह पुत्र बुद्धपाल सिंह निवासी बरईपुर थाना पटियाली कासगंज, को मय साथियो हरबीर सिंह पुत्र नौबत राम निवासी अन्जनिया थाना पुलभट्टा उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड व सुखपाल पुत्र राम सिंह निवासी आर्दश कालोनी थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड कालोनी काला गढ थाना काला गढ पिथौरागढ उत्तराखण्ड को गिरफ्तार कर कब्जे से 4 पिस्टल 32 बोर मय 4 मैगजीन 6 कारतूस 32 बोर1 पिस्टल 9 एमएम मय 1 मैगजीन के 3 मोबाईल फोन के गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

IMG 20240103 WA0020 1024x461


बहेड़ी पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सुरजीत सिंह ने बताया कि मैं वर्ष 2021 से पिस्टल तस्करी का काम उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड मे करता हूं मैं दिनांक 8 जुलाई 2021 को थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड से पिस्टल तस्करी मे जेल गया था। हल्द्वानी जेल मे 5 महिने रहा था। वही पर मेरी मुलाकात अभिमन्यु से हुई जो किसी मामले मे जेल मे था। हम दोनो की दोस्ती हो गयी थी। जेल से निकलने के बाद अभिमन्यु जो ग्वालियर का रहने वाला है वो मुझे पिस्टल लाकर देता था और मैं उत्तराखण्ड के जिला उधम सिंह नगर, मुरादाबाद, हरियाणा, पंजाब मे पिस्टल सप्लाई करता था। अब तक मेरे द्वारा 40-50 पिस्टल बेची जा चुकी हैं। अभिमन्यु मुझे 15 हजार रुपए के हिसाब से पिस्टल लाकर देता था। मैं आगे 24-25 हजार रुपये का बेच देता हूं। आज भी हम लोग पिस्टल सप्लाई करने जा रहे थे लेकिन पकडे गये।

अभियुक्त नदीम उर्फ टार्जन पुत्र शकील खां निवासी शेखूपुर कस्बा व थाना बहेडी जिला बरेली के द्वारा  2 जनवरी 24 को समय 6.30 बजे  वासिफ खान पुत्र अब्दुल वाहिद खान नि० मंडनपुर जनुबी थाना बहेडी जिला बरेली पर अवैध पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायर किया अभियुक्त नदीम उर्फ टार्जन को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर 5 कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट केस पंजीकृत कर जेल भेजा  गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक रिकार्ड है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना बहेड़ी प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी,उपनिरीक्षक गण जुगमेन्द्र बालियान, प्रदीप कुमार,अशोक कुमार और मुख्य आरक्षी पकंज,मुकुल प्रताप सिंह,अमित कुमार, कांस्टेबल सचिन, पवन कुमार थाना बहेडी जिला बरेली शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!