चन्दपुर काजियान से जोगीठेर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

इस खबर को शेयर करें

सीबीगंज (बरेली)। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को क्षेत्र के चन्दपुर काजियान और जोगीठेर गांव पहुंची. इस यात्रा का मकसद सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की खोज करना है, और जो व्यक्ति अभी तक इन सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए हैं, इस यात्रा के जरिए उन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा क्योंकि किसी भी योजना से जब तक राष्ट्र का अंतिम व्यक्ति लाभान्वित नहीं होता तब तक राष्ट्र को विकसित राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता। इसी मकसद को पूरा करने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है।

जोगीठेर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रजनी चौहान के प्रतिनिधि के रूप में उनके पति अरविंद सिंह चौहान भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्म विजय गंगवार के साथ तमाम जिले व ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामस्वरूप कश्यप, महाराज सिंह, गुलाब राय के साथ खंड शिक्षा अधिकारी शीशपाल सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कल्याण अधिकारी सीमा शर्मा ने आम जनमानस को बताया कि केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” आरंभ की गई है।

प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीठेर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

यात्रा में स्कूली बच्चों, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाशक्ति और किसानों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा गया। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” से फिट इंडिया के संदेश का भी प्रचार-प्रसार किया गया। और जनसामान्य को पर्याप्त पोषण तथा एक्सरसाइज की आवश्यकता की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल- जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र से संबंधित जानकारी प्रचार वाहन की प्लाजमा टीवी के माध्यम से दी गई।

इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीठेर की तरफ से रमेश सागर गीता यादव रेनू गंगवार नीलम सक्सेना कृष्ण स्वाती मीनू रस्तोगी मोहन सिंह गौरव गंगवार सुमित सागर अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!