शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हज़ारों का माल राख

इस खबर को शेयर करें


बरेली। घर में लगी शॉर्ट सर्किट के कारण आग से हजारों का माल, जरूरी दस्तावेज, बच्चों की कॉपी किताब और पाठ्य सामग्री हुई खाक। गृह स्वामी और पड़ोसियों की मदद से कॉफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सकरी गली होने के कारण नहीं पहुंच पाई दमकल विभाग की टीम।


जानकारी के अनुसार, गुलाब नगर क्षेत्र के चौधरी मोहल्ले में सुधांशु कुमार पुत्र राम प्रकाश अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं, सुधांशु कुमार बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीठेर में कार्यरत हैं। बुधवार शाम को वह अपने परिवार के साथ पास के ही एक मॉल में खरीदारी के लिए गए थे, तभी कुछ देर बाद ही उनके पड़ोसियों ने सुधांशु कुमार को फोन करके बताया कि उनके घर से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही है।

सुधांशु तत्काल अपने घर की तरफ पहुंचे, सुधांशु और पास पड़ोस के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पहले दमकल विभाग को फोन द्वारा सूचित की गई थी, लेकिन सकरी गली होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकी।

सुधांशु कुमार बताते हैं कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, ऐसा अंदेशा हो रहा है। इस आग की वजह से बच्चों की पढ़ाई लिखाई की समस्त पाठ्य सामग्री और अलमारी में रखें जरूरी दस्तावेजों के साथ परिवार के सभी लोगों के कपड़े, बिस्तर आदि जलकर खाक हो चुके हैं।

सुधांशु कुमार ने इसकी जानकारी थाना किला पुलिस को लिखित रूप में दे दी है।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!