चार पहिया गाड़ी न मिलने पर गोद भराई के बाद रिश्ता थोड़ा

इस खबर को शेयर करें

सीबीगंज (बरेली)। दहेज में चार पहिया गाड़ी न मिलने पर युवक ने लड़की की गोद भराई होने के बाद रिस्ता तोड़ा। लड़की की मां ने थाना बारादारी क्षेत्र के सेमल खेड़ा के रहने वाले युवक और उसके परिजनों के खिलाफ थाना सीबीगंज में दर्ज कराया मुकदमा।


जानकारी के अनुसार, सीबीगंज क्षेत्र के मथुरापुर गाँव की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी लड़की की शादी पिछले साल मई माह में थाना बारदारी क्षेत्र के सेमल खेड़ा के निवासी सुनील गंगवार पुत्र तेजराम गंगवार से तय हुई थी, शादी तय होने के बाद उनकी पुत्री के गोद भराई का कार्यक्रम में सुनील गंगवार को पचास हजार रुपये नगद, कपड़े लत्ते, और कार्य क्रम में महिला के लगभग एक लाख रुपये खर्च भी हो गए थे।

गोद भराई के बाद सुनील से महिला ने अपनी पुत्री के विवाह की तारीख तय करने को कई बार कहा लेकिन सुनील गंगवार और उसके परिवार वाले टाल मटोल करते रहे, महिला ने बताया है कि इस बात को लेकर जब सुनील और सुनील के परिवार वालों पर ज्यादा ही दबाब बनाया गया तब सुनील ने दहेज में चार पहिया गाड़ी की दहेज में मांग रखी जो शादी तय होने के वक़्त नहीं थी।

महिला ने बताया वह चार पहिया गाड़ी का इंतजाम नही कर सकतीं, उन्होंने कई बार इसको लेकर सुनील और उसके परिवार के सामने अपनी मजबूरी बताई लेकिन सुनील और सुनील के परिवार वाले राजी नही हुए और चार पहिया गाड़ी के बगैर शादी से इनकार कर दिया।

इसको लेकर महिला ने थाना सीबीगंज पुलिस को लिखित तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने सुनील गंगवार और उसके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!