मुख्यमंत्री योगी बरेली में रामगंगा आवासीय योजना और ऑडिटोरियम समेत कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

इस खबर को शेयर करें


बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर में रहेंगे। मुख्यमंत्री सात घंटे से अधिक समय तक बरेली शहर में रहेंगे। जनता को राइफल क्लब और ऑडिटोरियम समेत कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विकास कार्यों को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। जनप्रतिनिधियों से भेंट और लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट जारी कार्यक्रम के अनुसार कल बुधवार सुबह 8:20 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से निकलने के बाद सुबह नौ बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां 9:05 पर विशेष हेलीकाप्टर से शाहजहांपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां भाजपा विधायक दिवंगत मानवेन्द्र सिंह के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर उनके परिवार से मिलकर वह 10:20 बजे शाहजहांपुर से हेलीकॉप्टर से चलकर 10:45 बजे पुलिस से लाइन बरेली पहुंचेंगे। यहां से सीधे वह बरेली कॉलेज पहुंचेंगे। यहां 11 बजे 12.50 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:55 बजे बरेली कॉलेज से निकलकर एक बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। एक से दो बजे तक का समय आरक्षित किया गया है। इसके बाद वह दो से तीन बजे तक जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। तीन बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 3:05 बजे विकास भवन पहुंचेंगे। दोपहर 3:10 से 4:45 बजे तक मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह शाम 4:50 बजे विकास भवन से त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 5:05 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों के अफसर अपने विभागों की परियोजनाओं की रिपोर्ट कार्ड बनाने में जुटे हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि रामायण वाटिका में मुख्यमंत्री का प्रबंध होगा। बरेली क्लब में जनसभा को संबांधित करेंगे। मंडलीय समीक्षा बैठक और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। वहीं जनप्रतिनिधियों से वार्ता की जाएगी। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि कल बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली क्लब में सभी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से राइफल क्लब, ऑडिटोरियम है। बहुत बड़ी सौगात बरेली को मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री वापस लगभग 12 बजे बरेली में आ जाएंगे। शाम पांच बजे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे जिसके उपरांत 5 बजकर 5 मिनट पर त्रिशूल हवाई अड्डे से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ को रवाना होंगे।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

प्रबल हत्याकांड में नया कानूनी मोड़, सातों दोषियों को उम्रकैद के बाद हाईकोर्ट में मामला

बिजनौर। बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में करीब 14 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। वर्ष 2012 में हुए इस हत्याकांड…

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से गांव में खड़ा किया रोजगार का कारोबार

खुद स्वरोजगार से जुड़े, आठ लोगों को दिया रोजगार; पौड़ी से टिहरी और देहरादून तक पहुंच रहे पहाड़ी उत्पाद पौड़ी 04 अक्टूबर 2026पहाड़ों से रोजगार की तलाश में युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप
error: Content is protected !!