क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी,महिलाओं से संवाद कर जानी आजीविका की स्थिति, बुशकटर और पैदल मार्ग की मरम्मत को दी स्वीकृति

इस खबर को शेयर करें

पौड़ी/24 सितंबर, 2026:
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को तहसील पौड़ी के अंतर्गत राजस्व ग्राम मासौं तल्ला पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ खेत में पहुंचकर कृषि कार्यों को करीब से जाना और ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से संवाद कर उनकी आजीविका, आय के साधनों तथा गांव की दैनिक आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली।

राजस्व विभाग की टीम ने किसान वीरेंद्र नेगी के खेत में निर्धारित मानकों के अनुसार 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल का प्लॉट तैयार कर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग प्रयोग किया। प्रयोग के दौरान इस निर्धारित क्षेत्रफल से 11 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने स्वयं भी खेत में धान की कटाई की तथा ग्रामीण महिलाओं के साथ पारंपरिक मंडाई कार्य में हाथ बंटाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग फसल की औसत उत्पादकता के आकलन में किया जाता है। निर्धारित 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्राप्त उपज के आधार पर संबंधित फसल की उत्पादकता का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाता है तथा इन आंकड़ों के आधार पर पूरे जनपद में फसल के संभावित उत्पादन का अनुमान तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया से जिले की कृषि उत्पादकता और उत्पादन संबंधी वास्तविक आंकड़े तैयार करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान पुष्पा नेगी एवं ग्रामीणों से गांव की विभिन्न आवश्यकताओं और समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं से संवाद के दौरान उन्होंने उनकी आय, आजीविका से जुड़े कार्यों और परिवार की दैनिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि गांव के बच्चों को स्कूल जाने वाले पैदल मार्ग में झाड़ियां उग आई हैं तथा मार्ग की स्थिति भी ठीक नहीं है, जिससे बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है।

ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग की मरम्मत की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही मार्ग से झाड़ियों की सफाई के लिए तहसीलदार को अगले दिन ही बुशकटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के आवागमन के रास्ते को सुविधाजनक बनाया जा सके।

इस अवसर पर तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी, एलआरओ पूरण प्रकाश, कानूनगो जगदीश चंद्र ओलिया, राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र पटवाल, कुलदीप नेगी, कुलदीप शाह, इंश्योरेंस कंपनी से राकेश शर्मा, सुमित सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

1001455933
1001455932

इस खबर को शेयर करें
  • Related Posts

    उत्तरकाशी छात्र संघ चुनाव के लिए एनएसयूआई,एबीवीपी और आर्यन ग्रूप के छात्रो ने अपने मैदान मे प्रत्याशी उतार कर गर्म जोशी से रैली निकाली

    दिनांक 24/09/2026 को रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नाकोत्तर महाविधालय उत्तरकाशी मे एनएफयूआई प्रत्याशी कोषाध्यक्ष पद के लिए छात्रा प्रियांशी भट्ट तथा महासचिव पद हेतु हिमांशु सेमवाल, आर्यन ग्रूप से अध्यक्ष पद…

    करमा पूजा में सपरिवार शामिल हुए उपायुक्त मनीष कुमार, सामूहिक झूमर में भी लिया हिस्सा

    चाईबासा, 23 सितंबर 2026। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार बुधवार को सपरिवार चाईबासा के वान टोला अखाड़ा, बरकन्दाज टोली एवं पुलहातु अखाड़ा में आयोजित करमा पूजा समारोह में शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
    error: Content is protected !!