करमा पूजा में सपरिवार शामिल हुए उपायुक्त मनीष कुमार, सामूहिक झूमर में भी लिया हिस्सा

इस खबर को शेयर करें

चाईबासा, 23 सितंबर 2026। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार बुधवार को सपरिवार चाईबासा के वान टोला अखाड़ा, बरकन्दाज टोली एवं पुलहातु अखाड़ा में आयोजित करमा पूजा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने तीनों अखाड़ों में पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ करम देवता की पूजा-अर्चना की तथा जिलेवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं चाईबासा अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। तीनों अखाड़ों में उपायुक्त का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।पूजा-अनुष्ठान में शामिल होने के बाद उपायुक्त ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं जिलेवासियों को करमा पूजा की शुभकामनाएं दीं। पूजा स्थलों पर पारंपरिक गीत-संगीत और झूमर नृत्य के बीच उत्सव का माहौल रहा। उपायुक्त मनीष कुमार ने भी लोगों के साथ सामूहिक झूमर नृत्य में हिस्सा लिया, जिससे समारोह में उत्साह और उमंग और बढ़ गया।उपायुक्त ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, प्रकृति, कृषि परंपरा और भाई-बहन के पवित्र प्रेम से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, सामुदायिक एकजुटता तथा सुख-समृद्धि की कामना का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि करमा पर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह झारखंड की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने नई पीढ़ी से अपनी सांस्कृतिक जड़ों, लोकगीतों, लोकनृत्यों और पारंपरिक पर्व-त्योहारों से जुड़े रहने तथा अपनी विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि करमा पर्व सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का संदेश देता है। वहीं अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार ने करमा पर्व को प्रकृति और संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताते हुए लोगों को आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की शुभकामनाएं दीं।समारोह में संबंधित अखाड़ों के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम,23/09/2026

16784
16783
इस खबर को शेयर करें
  • Related Posts

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
    error: Content is protected !!