मनोहरपुर थाना के समीप बनेगा मिनी पार्क और ओपन जिम, उपायुक्त ने दिए निर्देश

इस खबर को शेयर करें

मनोहरपूर, पश्चिमी सिंहभूम, 24/09/2026

मनोहरपुर/चाईबासा, 24 सितंबर 2026। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनोहरपुर थाना के समीप स्थित सरकारी भूमि का जायजा लेते हुए इसे आमजनों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने सरकारी भूमि पर मिनी पार्क एवं ओपन जिम विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि भूमि का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाए, ताकि बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को मनोरंजन के साथ स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिल सके।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर हाई मास्क लाइट लगाने, पार्क के किनारे पौधारोपण करने तथा लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाने का भी निर्देश दिया। संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों की रूपरेखा तैयार कर समन्वय के साथ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।वहीं, थाना चौक से बाजार क्षेत्र तक जल निकासी की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने नाली निर्माण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्थल का आकलन कर व्यवस्थित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बारिश के दौरान आम लोगों और व्यवसायियों को परेशानी न हो।

17447
17438
17437
इस खबर को शेयर करें
  • Related Posts

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
    error: Content is protected !!