मंझारी में पोटो हो की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर गांव-गांव चलेगा अभियान,भरभरिया हाट परिसर में होगी प्रखंड स्तरीय सामाजिक बैठक

इस खबर को शेयर करें

मंझारी/चाईबासा, 25 सितंबर 2026।

वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा चाईबासा उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थापित करने की मांग को लेकर मंझारी प्रखंड में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न गांवों में बैठक कर लोगों को पोटो हो के ऐतिहासिक योगदान और बलिदान की जानकारी दी जाएगी।इस संबंध में गुरुवार को मंझारी प्रखंड के पुटिसिया स्कूल के समीप आदिवासी हो समाज युवा महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि मौसम साफ होते ही भरभरिया हाट परिसर में प्रखंड स्तरीय सामाजिक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें मानकी-मुंडा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, युवा एवं समाज के अन्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद पूरे प्रखंड में गांव-गांव जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।जिला अध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा ने कहा कि वीर शहीद पोटो हो कोल्हान की वीरता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उपायुक्त कार्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होना उनके बलिदान और ऐतिहासिक योगदान के प्रति सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को पोटो हो के इतिहास और योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा समाज को एकजुट किया जाएगा।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बिरुवा, पूर्व केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव प्रधान बानसिंह, पूर्व मुखिया नटवरलाल बिरुवा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम बिरुवा, नरसिंह बिरुवा, जागर तियू, सुरेश चंद्र कुंकल, सरविंदा तियू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

17726

इस खबर को शेयर करें
  • Related Posts

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
    error: Content is protected !!