मनोहरपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में कीटनाशक सेवन से अधेड़ और किशोर गंभीर, एक रेफर

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम 25/09/2026

25 सितंबर 2026*मनोहरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में कीटनाशक का सेवन करने से एक अधेड़ व्यक्ति और एक किशोर की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को परिजनों ने तुरंत मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

पहली घटना – बरंगा गांव की:*पहली घटना शाम करीब 6 बजे बरंगा गांव के डोम टोला में हुई। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय नर्सिंग मुंडारी ने घरेलू विवाद के बाद घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत CHC मनोहरपुर लेकर पहुंचे।

*दूसरी घटना – अभयपुर गांव की:*दूसरी घटना रात करीब 10 बजे अभयपुर गांव में हुई। यहां 14 वर्षीय जगन्नाथ समद ने मोबाइल खरीद कर देने की जिद को लेकर अपनी मां से विवाद के बाद कथित तौर पर आवेश में आकर घर में रखी कीटनाशक पी ली। गंभीर हालत में परिजन उसे रात में ही CHC लेकर पहुंचे।अस्पताल में दोनों का चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया गया। नर्सिंग मुंडारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है, जबकि किशोर जगन्नाथ समद का इलाज मनोहरपुर CHC में ही जारी है।

17811
इस खबर को शेयर करें
  • Related Posts

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
    error: Content is protected !!