पश्चिमी सिंहभूम , मंझारी 26/09/2026
मंझारी (पश्चिमी सिंहभूम), 26 सितंबर 2026: मंझारी प्रखंड के गितिलपी गांव अंतर्गत मंडासाई टोला में शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे भालू के हमले में 33 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, पंदडू दोहरा सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे।
इसी दौरान जंगल की ओर से आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर प्रदीप कुमार की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि फिलहाल युवक खतरे से बाहर है।
ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपीलजिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सुबह के समय घर से निकलते वक्त सतर्क रहें और संभव हो तो टॉर्च लेकर निकलें।घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा जंगली जानवरों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।







