चक्रधरपुर के चंद्रजारकी में 36 आवासों का निरीक्षण, लंबित निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश

इस खबर को शेयर करें

चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम | 4 अक्टूबर 2026

चक्रधरपुर प्रखंड के केरा पंचायत अंतर्गत चंदनजारी गाँव में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण की प्रगति और उनकी जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों योजनाओं के अंतर्गत कुल 36 आवासों की स्थिति का जायजा लिया गया। इनमें कुछ आवासों का निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित पाया गया। कुछ लाभार्थियों द्वारा दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही थी। जिला समन्वयक ने संबंधित लाभार्थियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

जिन लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, लेकिन उन्होंने आगे का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, उन्हें भी तत्काल काम शुरू कर निर्धारित समय में आवास पूरा करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत और अब तक अधूरे आवासों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। संबंधित लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, पूर्ण हो चुके आवासों के लाभार्थियों को आगामी माह गृह प्रवेश की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने पर चर्चा की गई। ग्रामीणों से पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण में आवश्यक सहयोग देने की अपील भी की गई।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड समन्वयक श्री अमित कुमार सहित संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

द लाइट न्यूज़ इंडिया | चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!