पश्चिमी सिंहभूम , चाईबासा (हाटगमहरिया) 14/10/2026
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा NH-75E चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर कुदापी डाउंन के पास ट्रेलर और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में हुआ। वहीं, कार में सवार छह माह का एक मासूम बच्चा सुरक्षित बच गया।
तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की निवासी अमृत कौर (45 वर्ष), अमनदीप कौर (15 वर्ष) और गुरु सिमरन कौर (11 वर्ष) के रूप में हुई है।हादसे में हरमन कौर (6 वर्ष) और प्रदीप सिंह (57 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर रेफर किए जाने की जानकारी मिली है।
छह माह का बच्चा सुरक्षित बचा
इस दर्दनाक हादसे के बीच राहत की बात यह रही कि कार में सवार छह माह का एक बच्चा सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को मामूली खरोंचें आई हैं और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
टक्कर इतनी जोरदार कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के सदस्यों के साथ हुई इस दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।







