कोल्हान विश्वविद्यालय के दो NSS स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयन, कुलपति ने दी बधाई

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा 16/10/2026

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के दो राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों निकोदिम हूनी पूर्ति एवं रवि राज पासवान का चयन राष्ट्रीय एकीकरण शिविर-2026 के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (हरियाणा) में किया जाएगा। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित NSS स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

दोनों स्वयंसेवकों के चयन पर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है।

कुलपति ने दोनों स्वयंसेवकों को शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाने, विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और अपने अनुभवों से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों स्वयंसेवक अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कोल्हान विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

वहीं, NSS यूनिट-1 एवं यूनिट-2 की कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः प्रो. कंचन कच्छप और प्रो. जया जैकलिन तिर्की ने भी दोनों चयनित स्वयंसेवकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के शिविर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, विभिन्न राज्यों के युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने तथा टीम भावना, सहयोग और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!