पश्चिमी सिंहभूम , चाईबासा 14/10/2026
चाईबासा, 14 अक्टूबर। कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में पश्चिमी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने सभी पूजा पंडालों में CCTV कैमरे लगाने, अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन रास्तों को बाधामुक्त रखने का निर्देश दिया। डीजे का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार करने तथा आपत्तिजनक गानों पर रोक लगाने को कहा गया।इसके अलावा, महिला सुरक्षा, चिकित्सा दल, एंबुलेंस, अग्निशमन व्यवस्था और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच पर विशेष जोर दिया गया। विसर्जन जुलूस के मार्गों का सत्यापन कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।







