चक्रधरपुर में आयुष मेगा कैंप का आयोजन, 462 लोगों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच; 300 जरूरतमंदों को मिली मच्छरदानी

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम , चक्रधरपुर 14/10/2026

चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम | 14 अक्टूबर 2026। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित मारवाड़ी उच्च विद्यालय में बुधवार को आयुष मेगा कैंप एवं आयुष योग मित्र समूह योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्कूली बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, चक्रधरपुर, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य तथा आयुष विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने गुब्बारे उड़ाकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

462 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

आयुष मेगा कैंप में कुल 462 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरत के अनुसार लोगों को आयुष औषधियां भी निःशुल्क वितरित की गईं। इसके अलावा, जरूरतमंद 300 लोगों के बीच मच्छरदानी बांटी गई। इसका उद्देश्य मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

योग प्रतियोगिता में इन विद्यालयों ने मारी बाजी

आयुष योग मित्र समूह योग प्रतियोगिता में बालक मध्य विद्यालय, गोइलकेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मारवाड़ी उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर को द्वितीय तथा पीएम श्री बालिका मध्य विद्यालय, गोइलकेरा को तृतीय पुरस्कार मिला।प्रतियोगिता में शामिल अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

इस आयोजन के माध्यम से आम लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। वहीं, विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि, अनुशासन, सामूहिक सहभागिता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!