पश्चिमी सिंहभूम, सोनुवा 27/09/2026
चाईबासा/सोनुआ: सोनुआ प्रखंड के देवाबीर गांव की महिला किसान श्रीमती मादईु सोय ने प्राकृतिक खेती के जरिए 15 डिसमिल जमीन से ₹12,030 का शुद्ध मुनाफा कमाया है।राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के तहत प्रशिक्षण मिलने के बाद उन्होंने जीवामृत, नीमास्त्र, अग्निअस्त्र और सुपर कम्पोस्ट बनाना सीखा। इसके बाद उन्होंने रसायनिक खाद और कीटनाशक पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक खेती शुरू की।मादईु सोय ने अपनी 15 डिसमिल जमीन पर टमाटर, पालक, लाल साग, मूली और धनिया की मिश्रित खेती की। पूरे सीजन में 12 बार फसल की कटाई हुई।खेती से उन्हें कुल 2.5 क्विंटल रसायनमुक्त सब्जियों का उत्पादन प्राप्त हुआ। इस दौरान कुल ₹1,970 खर्च हुए, जबकि सब्जियों की बिक्री से ₹14,000 की आमदनी हुई। इसमें टमाटर से ₹10,000 और अन्य सब्जियों से ₹4,000 की आमदनी शामिल है। इस तरह उन्हें ₹12,030 का शुद्ध लाभ हुआ।प्राकृतिक खेती से उनकी खेती की लागत कम हुई और आमदनी में बढ़ोतरी हुई। उनकी सफलता को देखते हुए गांव की अन्य महिलाएं भी प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रही हैं।मादईु सोय ने कहा, “पहले खर्च ज्यादा था, अब लागत घटी और आमदनी बढ़ी है।”उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि मादईु सोय की सफलता साबित करती है कि छोटी जोत में भी प्राकृतिक खेती से बेहतर आय कमाई जा सकती है। जिला प्रशासन अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।








