SIR को लेकर झामुमो ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पुतला दहन कर जताया विरोध

इस खबर को शेयर करें

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम 29/09/2026

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को चाईबासा में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के पुतले का दहन कर अपनी नाराजगी जताई।प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के कारण गरीब, आदिवासी और वंचित वर्ग के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंका है। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में नाम हटने से संबंधित लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है।वक्ताओं ने SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची में नामों को लेकर सामने आ रहे आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग से प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा आपत्तियों और दावों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

झामुमो नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। पार्टी ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।प्रदर्शन में बुधराम पूर्ति, मंगल कुजूर, राजदेव पासवान, जगदीश गोप, सुखराम मुंडा, मधुसूदन कुदादा, राधा मुंडी, चंद्रमोहन देवगम, मोहन मुंडा, विजय सिंह पूर्ति, उदय चौरसिया, मनोहर हांसदा, अर्जुन सुरीन देवगम, शिखा सुरेन मुंडा, सरस्वती देवी रामदास, भोला बेसरा, शेखर बानरा, कौशल मिश्रा, मोहन बानरा, जगदीश मुंडा, मंटू प्रधान और बीरबल बानरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
  • Related Posts

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

    चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
    error: Content is protected !!