चाईबासा में विशेष वाहन जांच अभियान, गलत पार्किंग करने वाले 27 वाहनों पर कार्रवाईनशे में वाहन चलाने के मामले में दो वाहन जब्त, DTO ने दी सख्त चेतावनी

इस खबर को शेयर करें

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम 09/10/2026

चाईबासा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को चाईबासा में बाईपास चौक से कुजू पुल रोड तक विशेष वाहन जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान गलत एवं खतरनाक तरीके से वाहन पार्क करने वाले 27 वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई, जबकि नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले में दो वाहनों को जब्त किया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) गौतम कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में यातायात प्रभारी संतोष कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार तथा सड़क सुरक्षा टीम शामिल रही।

अभियान के दौरान सड़क पर गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। DTO गौतम कुमार ने भारी वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया कि वे सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्क न करें। उन्होंने कहा कि सड़क पर बेतरतीब पार्किंग से अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा सड़क के विपरीत दिशा में वाहन खड़ा करने से बचने की अपील की।

होटल, गैरेज और ढाबा संचालकों को भी निर्देश

अभियान के दौरान सड़क किनारे स्थित होटल, गैरेज एवं ढाबा संचालकों को भी अपने प्रतिष्ठानों के आसपास वाहनों की गलत पार्किंग रोकने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों, चालकों तथा होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

जिला परिवहन विभाग एवं सड़क सुरक्षा टीम ने वाहन चालकों से अपील की कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं, निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करें तथा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!