मझगांव, पश्चिमी सिंहभूम 09/10/2026
मझगांव/चाईबासा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-II के तहत शनिवार को मझगांव प्रखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं मॉडल गांव बनाने पर जोर दिया गया।कार्यशाला में UNICEF सपोर्ट टीम-IDF के रिसोर्स पर्सन घनश्याम साह ने कचरे का पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन एवं वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी दी। वहीं, जिला समन्वयक-SLWM ने NAMASTE योजना के तहत स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान पर प्रकाश डाला।
बैठक में ग्रामीण हाट-बाजारों और घरों से नियमित कचरा संग्रहण, जन-जागरूकता अभियान तथा ग्राम सभा के माध्यम से स्वच्छता शुल्क निर्धारित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय और ग्रामीणों की सहभागिता से गांवों को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने पर बल दिया गया।

3







