मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026: चाईबासा समाहरणालय में हेल्प डेस्क शुरू

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा 10/10/2026

नए मतदाताओं के पंजीकरण और नोटिस प्राप्त मतदाताओं को मिलेगी सहायता

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मेगा हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन अपर उपायुक्त-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मझगांव विधानसभा क्षेत्र किस्टो कुमार बेसरा ने उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग की उपस्थिति में किया।हेल्प डेस्क के माध्यम से नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा पुनरीक्षण के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

यहां नए मतदाताओं को पंजीकरण की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, नोटिस प्राप्त मतदाताओं को संबंधित दस्तावेजों तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना पक्ष प्रस्तुत करने में सहयोग किया जाएगा, ताकि वे समय पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर सकें।जिला निर्वाचन शाखा ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने या पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए जिला समाहरणालय परिसर स्थित मेगा हेल्प डेस्क का लाभ उठाएं। नोटिस प्राप्त मतदाता भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!